Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक भाषण में मंगलसूत्र का नाम लिया। जिसके बाद विपक्षी दलों ने हल्ला बोल दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस और गांधी परिवार के बलिदानों को याद दिलाते हुए एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘बीजेपी-आरएसएस के किसी नेता ने देश के लिए क्या बलिदान दिया है? उन्होंने राष्ट्रीय आन्दोलन में भी भाग नहीं लिया। चुनाव के लिए मोदी जी लोगों से झूठ बोल रहे हैं कि उनका मंगलसूत्र सुरक्षित नहीं रहेगा। कांग्रेस ने इस देश पर 55 साल तक शासन किया। क्या ऐसा एक बार भी हुआ है? 1962 के युद्ध में इंदिरा गांधी ने अपने आभूषण दान कर दिये थे। पंडित मोतीलाल नेहरू और पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इलाहाबाद में आनंद भवन के रूप में अपना घर स्वतंत्रता आंदोलन के लिए दान कर दिया था। हमारे नेताओं ने राष्ट्र के लिए अपना जीवन और रक्त बलिदान किया है।’