Mahakal Bhasm Aarti: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल के मंदिर में होली के दिन भस्म आरती के दौरान आग लगने से हड़कंप मच गया। अचानक आरती के समय आग लगने की वजह से 14 लोग घायल हुए हैं। इसमें से कुछ लोगों की हालत गंभीर भी बताई जा रही है। राज्य के मुख्यमंत्री ने इस हादसे को लेकर दुख जताया है और मामले में जांच के आदेश दिए हैं। देश प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस घटना पर अपना दुख व्यक्त किया है।