Publish Date: 06 Jan, 2025
Author: Anjum Qureshi
Pinterest
MahaKumbh Mela 2025: प्रयागराज में संगम के किनारे महाकुंभ मेले का आयोजन होने जा रहा है। यह महाकुंभ मेला 12 साल बाद लगने जा रहा है। यहां लाखों की संख्या में भक्त शिरकत करेंगे। यह मेला 45 दिनों तक चलेगा। इस मेले की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं। इस साल महाकुंभ के दौरान अद्भुत संयोग बनने जा रहा है।
महाकुंभ मेले का समय
महाकुंभ मेला 45 दिनों तक चलता है।
महाकुंभ पौष पूर्णिमा का शुरु होता है।
मेले का समापन फाल्गुन कृष्ण अमावस्या यानी महाशिवरात्रि के दिन होता है।
इस साल मेले का आंरभ 13 जनवरी 2025 से होगा।
इस साल मेले का अंत 26 फरवरी 2025 को होगा।
इस साल बन रहा है पूर्ण कुंभ का दुर्लभ संयोग
महाकुंभ मेला प्रयागराज में 12 साल बाद लगने जा रहा है। इस बार 144 साल बाद प्रयागराज में पूर्ण कुंभ का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। इसलिए इस बार का कुंभ बेहद खास माना जा रहा है। इसे पूर्ण कुंभ इसलिए कहा जाता है क्योंकि जब 12-12 वर्षों का 12वां चरण पूरा होता है तो इस उस महाकुंभ को पूर्ण कुंभ कहा जाता है। इस बार महाकुंभ में 6 शाही स्नान होंगे। कुंभ में स्नान का बहुत महत्व होता है।
महाकुंभ पर बन रहा है रवि योग का शुभ संयोग
प्रयागराज में 12 साल बाद महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। यह एक महाकुंभ भी है। यह कुंभ कई तरह से खास है। इस कुंभ के आरंभ में रवि योग का अद्भुत संयोग बन रहा है। इस दिन पहला शाही स्नान होने वाला है और रवि योग के साथ इस शाही स्नान का महत्व और भी अधिक बढ़ जाएगा। रवि योग को शुभ कार्य करना अच्छा माना जाता है। रवियोग का शुभ संयोग सुबह 7 बजकर 15 मिनट से 10 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।