Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि का पर्व बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पर्व भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन पूरे विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। व्रत रखने और पूजा करने से जीवन में आ रही बाधाओं का नाश होता है और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आती है। इस दिन दान-पुण्य का भी विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि अन्न और धन का दान करने से विवाह में आ रही बाधा से छुटकारा मिलता हैं। महाशिवरात्रि का महत्व और पूजा विधि जानने के लिए देखें यह वीडियो...