Publish Date: 25 Feb, 2025
Author: Anjum Qureshi
Pinterest
Mahashivratri 2025 Outfit Ideas: फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस साल 26 फरवरी 2025 को यह पर्व मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव को समर्पित होता है। भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। इस लिए पूरे विधि-विधान से इस दिन मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। पूजा करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है और घर में सुख शांति का वास होता है। यह दिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। महिलाएं पूजा के समय पारंपरिक वस्त्र धारण कर सकती हैं।
दीपिका पादुकोण का प्लाज़ो सेट
महाशिवरात्रि के दिन आप रेड और गोल्डन कलर का प्लाज़ो सेट ट्राई कर सकते हैं। यह सिंपल और आरमदायक होता है। और काफी खूबसूरत लुक देता है। साथ ही यह पूजा में पहनने के लिए एकदम सही है। इसके साथ आप गोल्डन रंग का दुपट्टा भी ले सकती हैं और साथ में हैवी इयररिंग्स और सिंपल हेयर स्टाइल रखें।
सारा अली खान का अनारकली
महाशिवरात्रि की पूजा में आप सारा अली खान की तरह ऑरेंज कलर का अनारकली सूट पहन सकती हैं। यह पूरा सेट एक ही रंग का है। जो बहुत सुंदर लग रहा है। इस अनारकली का घेरा भी बहुत ज्यादा है जो आपको अलग लुक देगा। इस ड्रेस पर गोटा-पट्टी का हल्का काम हो रहा है वहीं इसके दुपट्टे पर भी गोटा-पट्टी का काम हो रहा है।
आलिया भट्ट का ब्लू प्रिंट बेल स्लीव सिल्क वेलवेट कुर्ता
महाशिवरात्रि की पूजा में आप आलिया भट्ट का ब्लू प्रिंट बेल स्लीव सिल्क वेलवेट कुर्ता कैरी कर सकते हैं। यह कुर्ता किसी भी त्योहार के दिन पहना जा सकता है। इसके साथ आप लाइट मेकअप और ज्वेलरी पहनें। आप अपने बालों खुले रखें।
जहान्वी कपूर की गोल्डन साड़ी
साड़ी हर त्योहार पर पहनी जा सकती है। आप जहान्वी कपूर की गोल्डन रंग की साड़ी पहन सकती हैं। यह गोल्डन साड़ी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। इस साड़ी पर लाल रंग का बॉर्डर भी है। महाशिवरात्रि के दिन आप यह साड़ी पहन सकती हैं।
श्रद्धा कपूर की लॉन्ग ब्लाउज साड़ी
साड़ी महिलाओं की पहली पसंद है। महाशिवरात्रि के दिन आप रेड कलर की साड़ी पहन सकती हैं। यह आपको काफी अलग लुक देगी। लाल रंग शुभ माना जाता है। इसके साथ आप लॉन्ग ब्लाउज पहन सकते हैं।