Publish Date: 27 Apr, 2021
Author: Hema Shami
Tech tips and tricks: स्मार्ट टीवी अब काफी कॉमन हो चुके हैं। स्मार्ट टीवी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इनमें इंटरनेट के जरिए ढेर सारे कॉन्टेंट का मजा लिया जा सकता है वह भी बहुत ही आसानी के साथ। स्मार्ट टीवी में तो वॉइस कमांड और गूगल असिस्टेंट का भी फीचर होता है मतलब ये आपकी आवाज पर काम करते है। वैसे कई बार स्मार्ट टीवी को रिमोट से कंट्रोल करना बड़ा मुश्किल लगता है। सबसे मुश्किल काम तो इनके रिमोट से कुछ टाइप करना होता है। लेकिन क्या आप जानते है कि अपने स्मार्टफोन से भी आप अपने स्मार्ट टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं। स्मार्ट टीवी को स्मार्टफोन से कंट्रोल करने से इसमें टाइपिंग भी बड़ी आसानी से की जा सकती है।
स्मार्टफोन कैसे बनेगा रिमोट, फॉलो करें ये स्टेप्स
1. अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर ओपन कीजिये।
2. Android TV Remote Control ऐप को डाउनलोड कीजिये।
3. ऐप को ओपन कीजिये साथ ही जिस टीवी को ऑपरेट करना है उसे भी ऑन कर दीजिये।
4. अब अपने Smart TV और SmartPhone दोनों को एक ही वाईफाई से कनेक्ट कीजिये।
5. इस वाईफाई के लिए किसी अन्य फोन के हॉटस्पॉट का सहारा भी लिया जा सकता है।
6. Android टीवी रिमोट कंट्रोल ऐप में डिवाईस सर्च कीजिये।
7. सर्च करने के बाद अपने Smart Android TV का मॉडल नंबर दिखने पर उसे सलेक्ट कीजिये।
8. टीवी मॉडल सलेक्ट होते ही एक PIN नंबर टेलीविज़न स्क्रीन पर फ्लैश होगा, उसे ऐप में सब्मिट कीजिये।
9. पिन मैच होते ही आपका स्मार्टफोन और स्मार्टटीवी दोनों एक दूसरे से कनेक्ट हो जाएंगे।
10. अब आप अपने स्मार्टफोन को रिमोट की तरह यूज़ कर पाएंगे ।
11. ऐप के जरिये अपने Android TV को कंट्रोल कर सकेंगे।