Manmohan Singh Memorial: शहरी कार्य मंत्रालय ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक बनाने की औपचारिक प्रक्रिया शुरु कर दी है। पूर्व प्रधानमंत्री के स्मारक के लिए तीन विकल्प सुझाए गए हैं जिनमें राष्ट्रीय स्मृति स्थल राजघाट, किसान घाट व समता स्थल शामिल हैं। मनमोहन के परिवार को इनमें से एक विकल्प का चुनाव करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही ट्रस्ट के गठन की प्रक्रिया भी शुरु कर दी गई है जो मनमोहन सिंह की स्मृतियों को स्मारक के रूप में संजोने का कार्य करेगी। आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर किया गया था।