Mehul Choksi Arrest: पंजाब नेशनल बैंक से हजारों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी मेहुल चोकसी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें बेल्जियम से गिरफ्तार किया है। मेहुल चोकसी स्विट्जरलैंड भागने की फिराक में था। भारतीय एजेंसियों ने बेल्जियम जांच एजेंसियों को अलर्ट किया जिस कारण मेहुल चोकसी को पकड़ लिया गया। वह 12 अप्रैल को गिरफ्तार हुआ था। अब भारतीय एजेंसियां उसके प्रत्यर्पण की तैयारी में जुट गई हैं। हलांकि मेहुल चोकसी ने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कोर्ट में जमानत मांगी है। इस खबर के बारे में अधिक जानकारी के लिए देखें यह वीडियो...