Publish Date: 11 May, 2025
Author: Anjum Qureshi
Pinterest
Mother's Day 2025: मदर्स डे को आप अपनी मां के लिए खास बनाने बना सकते हैं आप इस दिन पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। इस साल यह 11 मई यानी आज मदर्स डे मनाया जा रहा है। यह दिन हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। यह दिन मां के प्रेम, त्याग और समर्पण को याद करने के लिए मनाया जाता है। पार्टी के दौरान माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए आप पार्टी में अच्छे गाने चलाएं। यह गानें मां से आपको जोड़ेंगे जिनमें इमोशनल टच होगा। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ गानों के बारे में।
लुका छुपी- रंग दे बसंती का यह गाना बहुत इमोशनल है आप यह गाना मदर्स डे के दिन सुन सकते हैं।
तू कितनी अच्छी है- यह गाना मां के सम्मान में सुना जाता है। यह फिल्म राजा और रंक का गाना है। यह भी आप सुन सकते हैं।
मां- तारे ज़मीन पर का ‘मां’ गाना काफी सुना जाता है और पसंद किया जाता है। आप भी यह गाना मदर्स डे की पार्टी में सुन सकते हैं।
मेरी प्यारी अम्मी- सीक्रेट सुपरस्टार फिल्म का यह गाना भी आप पार्टी में चला सकते हैं ।
याद तुम्हारी जब-जब मुझको आती है- यह जानवर फिल्म का गाना है। इसमें एक मासूम बच्चे की तड़प को दिखाया गया है।
चुनर- यह गाना फिल्म एबीसीडी-2 है। जिसे अरिजीत सिंह ने गाया है। आप मदर्स डे पर यह गाना बना सकते हैं।
ऐसा क्यों माँ- यह फिल्म नीरजा का गाना है। इस गाने को सुनिधि चौहान ने गाया है। यह काफी इमोशनल सॉन्ग है।
तेरी उंगली पकड़ के चला- यह गाना मां की ममता को दर्शाता है। इसे उदित नारायण ने अपनी आवाज दी है। यह गाना लाडला फिल्म का गाना है।
मैंने माँ को देखा है- यह गाना लता मंगेशकर ने गाया है। जो कि मस्ताना फिल्म का प्रसिद्ध गाना है।