Publish Date: 02 May, 2025
Author: Anjum Qureshi
Pinterest
Mothers Day 2025: मदर्स डे एक विशेष दिन है मां के सम्मान के लिए। यह दिन माताओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। मदर्स डे हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इस साल यह स्पेशल 11 मई को मनाया जाएगा। कहा जाता कि मां और बच्चे का प्यार और रिश्ता दुनिया में सबसे ज्यादा सच्चा माना जाता है। मां जीवन भर अपने बच्चे के लिए त्याग करती है। उसके लिए खुशहाल और कामयाब जीवन की नींव रखती है। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम।
मदर्स डे का इतिहास
मदर्स डे की शुरुआत अमेरिका में हुई थी। अमेरिका में ऐना जार्विस नाम की बेटी ने अपने मां के सम्मान यह दिन मनाया। ऐना ने 1907 में अपनी मां की याद में एक स्मरण सभा आयोजन किया। इस सभा में उन्होंने अपनी मां को याद किया और इस दिन अपनी मां को सम्मान प्रकट करने के लिए एक विशेष दिन मनाने की मांग की। इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने 1914 में मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे के रूप में राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया। इसके बाद लगभग पूरी दुनिया में यह दिन मनाया जाने लगा। यह दिन मां के प्रेम, त्याग और योगदान को सम्मान देने के लिए समर्पित होता है। मई के दूसरे रविवार को यह दिन मनाया जाता है। इसलिए इस दिन भारत के साथ दुनिया के कई देशों में 11 मई 2025 मदर्स डे मनाया जाएगा।
मदर्स डे का महत्व
मदर्स डे का बहुत महत्व होता है। यह दिन मां को सम्मान और आभार व्यक्त करना, उनकी योगदान और त्याग को पहचानना है। इस दिन को अपनी मां के लिए स्पेशल बनाएं और मां के साथ समय बिताने और उनके प्रति प्रेम व्यक्त करें। इस दिन आप अपनी मां को उपहार दें, मां के साथ समय बिताएं, मां के साथ भावनात्मक रुप से जुड़ने और उनसे अपनी बात कहने के लिए अपने हाथ से पत्र लिखें या कार्ड बनाएं। मां को कोई उपहार दें। अपनी मां को समय दें उनके साथ कहीं घूमने जाएं या कुछ स्पेशल करें।