Publish Date: 10 May, 2025
Author: Anjum Qureshi
Pinterest
Mother’s Day 2025: मां का रिश्ता दुनिया में सबसे अनमोल होता है। मई महीने के दूसरे रविवार को हर साल लगभग पूरी दुनिया में मदर्स डे मनाया जाता है। इस साल 11 मई को मदर्स डे मनाया जाएगा। यह दिन मां के प्यार, त्याग और ममता के लिए समर्पित हैं। मां ही है जो अपने बच्चों के निस्वार्थ प्रेम करती है और अपने बच्चों पर सब कुछ समर्पित कर देती है। इस दिन को आप मां के लिए खास बना सकते हैं। आप इस दिन मां के साथ थोड़ा समय बिताएं और इस दिन कुछ खास फिल्में देखें।
मां- यह फिल्म 1952 की एक क्लासिक फिल्म है। इस फिल्म की कहानी मां के संघर्ष और त्याग पर आधारित है। जो अपने बच्चों को सही राह दिखाती है।
मदर इंडिया- यह फिल्म 1957 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म उस समय काफी चर्चित हुई थी। इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म की कहानी अपने दो बच्चों के लिए दुनिया से संघर्ष करती है।
मॉम- यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका श्रीदेवी ने निभाई है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक मां अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।
निल बट्टे सन्नाटा- इस फिल्म में एक मां अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए चिंतित रहती है और अपनी बेटी में आत्मविश्वास जगाने के लिए अपने बेटी के साथ पढ़ाई शुरु करती है।
मिमी- मिमी एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में कृति सेनन ने काम किया है जो एक सरोगेट मदर होती है। बाद में यह खुद अपने बच्चे को पालती हैं।
सीक्रेट सुपरस्टार- सीक्रेट सुपरस्टार साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक मां अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने में पति से लड़ जाती है।
इंग्लिश विंग्लिश- इंग्लिश विंग्लिश में श्रीदेवी ने मां किरदार निभाया है। यह फिल्म 2012 में रिलीज में हुई थी। इस फिल्म की कहानी एक मां को अपनी पहचान दिलाने पर आधारित है।