MS Dhoni Birthday : धोनी ने अपने दोस्तों के साथ मनाया जन्मदिन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Publish Date: 07 Jul, 2025
MS Dhoni Birthday : धोनी ने अपने दोस्तों के साथ मनाया जन्मदिन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

MS Dhoni 44th Birthday Celebration Video : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज (7 जुलाई 2025) अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस उन्हें दुनियाभर से बर्थडे विश कर रहे हैं। धोनी के जन्मदिन पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें माही अपने दोस्तों के साथ केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान माही की सादगी ने फिर एक बार फैंस का दिल जीत लिया है। बिना शोर-शराबे के धोनी अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है। 

धोनी ने अपने दोस्तों के साथ मनाया जन्मदिन

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एमएस धोनी रांची में अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाते दिख रहे हैं। वीडियो में धोनी केक काटने से पहले बड़े ही विनम्र अंदाज में पूछते हैं, "काट दें?" जिस पर वीडियो बना रहा शख्स तुरंत "जी सर" कहता है। केक काटने के बाद माही अपने दोस्तों को खुद केक खिलाते हैं और बदले में हर दोस्त के हाथ से केक खाते भी हैं। उनकी यह जमीन से जुड़ी सादगी और याराना अंदाज एक बार फिर से उनके फैंस को उनका दीवाना बना गया है। यह वीडियो दिखाता है कि धोनी बड़े स्टार होने के बावजूद कितने सरल और डाउन-टू-अर्थ हैं।

कैसा रहा धोनी का करियर 

धोनी ने भारतीय क्रिकेट में बतौर कप्तान और खिलाड़ी शानदार योगदान दिया है। वनडे कप्तान के तौर पर उन्होंने 200 मैचों में भारत का नेतृत्व किया, जिसमें टीम ने 110 जीत हासिल कीं। उनकी कप्तानी में भारत ने 2011 विश्व कप और 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जैसे प्रमुख खिताब जीते। टी20 इंटरनेशनल में धोनी ने 98 मैचों में 1617 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 37 और स्ट्राइक रेट 126 का रहा। बतौर टी20 कप्तान, उन्होंने 72 मैचों में भारत की कप्तानी की और इनमें से 41 मैचों में टीम विजयी रही। उनकी अगुवाई में भारत ने 2007 का पहला टी20 विश्व कप अपने नाम किया।

टेस्ट करियर में धोनी ने 90 मैच खेले और 4876 रन बनाए, जिसमें 6 शतक और 33 अर्धशतक शामिल थे। टेस्ट कप्तान के रूप में उन्होंने 60 मैचों में टीम इंडिया का नेतृत्व किया और 27 मैचों में जीत दर्ज की। उनकी कप्तानी के दौरान भारतीय टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंची और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो बार सीरीज में क्लीन स्वीप करने का भी रिकॉर्ड बनाया।

Related Videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept