MS Dhoni Birthday : सलमान संग धोनी ने कुछ इस अंदाज में मनाया जन्मदिन, साक्षी ने पैर छूकर लूट ली पूरी महफिल, देखें वीडियो

Publish Date: 07 Jul, 2024
MS Dhoni Birthday : सलमान संग धोनी ने कुछ इस अंदाज में मनाया जन्मदिन, साक्षी ने पैर छूकर लूट ली पूरी महफिल, देखें वीडियो

Happy Birthday MS Dhoni : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज (7 जुलाई) अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। तीनों आईसीसी व्हाइट-बॉल ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान धोनी अक्सर अपना  जन्मदिन परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मानते हैं लेकिन इस बार माही अपना जन्मदिन बॉलीवुड के भाईजान सलमान के साथ मनाते हुए नजर आए। सलमान के अलावा धोनी की पत्नी साक्षी भी नजर आ रही हैं। इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस दौरान धोनी यह भी पूछते हुए नजर आ रहे हैं कि क्या केक एगलेस था। ऐसा लगा रहा कि माही शायद अपने शाकाहारी दोस्तों को लेकर चिंतित थे। 

साक्षी ने लिया धोनी का आशीर्वाद

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। उनके सामने तीन से चार केक रखे हुए थे। इस दौरान उनके बगल में सलमान खान भी खड़े हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी साक्षी नजर आ रही है। धोनी ने केक काटने के बाद पहले साक्षी को खिलाया और फिर सलमान को केक दिया। इस दौरान कुछ ऐसा भी हुआ जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, साक्षी ने धोनी को केक खिलाने के बाद उनके पैर भी छुए जो अब चर्चा का विषय बन गया है। धोनी ने भी हाथ उठाकर उन्हें आशीर्वाद दिया। सोशल मीडिया पर लोग साक्षी के इस कार्य की खूब सराहना कर रहे हैं। आपको बता दें कि धोनी इस समय देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के 'संगीत सेरेमनी' के लिए मुंबई में मौजूद हैं। इस खास समारोह के बाद ही उन्होंने होटल में अपना जन्मदिन मनाया। 

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी दी बधाई

सोशल मीडिया पर माही इस समय ट्रेंड कर रहे हैं। धोनी के जिगरी दोस्त सुरेश रैना ने भी धोनी को बधाई दी। उन्होंने अपने और धोनी के परिवार की एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक, माही भाई। मैं चाहता हूं कि आपका दिन आपके हेलीकॉप्टर शॉट और स्टंपिंग जैसा शानदार हो। आपके लिए यह दिन मुबारक हो।’

धोनी का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर

धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 538 मैच खेले हैं। इनमें 90 टेस्ट 350 वनडे और 98 टी20 मुकाबले शामिल है। धोने के नाम टेस्ट क्रिकेट की 144 पारियों में 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए हैं। इसके अलावा वनडे की 297 पारियों में 50.58 की औसत से 10773 रन और टी20 की 85 पारियों में 37.6 की औसत से 1617 रन बनाए हैं। धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था, लेकिन उनका आईपीएल खेलना जारी है। धोनी भारतीय टीम को 3 आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले इकलौते कप्तान हैं। यह रिकॉर्ड अभी भी उनके नाम दर्ज है।




Related Videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept