MS Dhoni Retirement : चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीतने वाले एमएस धोनी के संन्यास लेने की अटकलें फिर एक बार शुरू हो गई है। माही साल 2020 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा चुके हैं। आईपीएल 2023 शुरू होने से पहले ऐसी आशंका जताई जा रही थी कि धोनी का ये आखिरी सीजन होगा। लेकिन, चेन्नई की टीम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसने फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा दी है।
Oh Captain, My Captain! 🥹#WhistlePodu #Yellove 🦁💛 @msdhoni pic.twitter.com/whJeUjWUVd
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) June 13, 2023
आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'ओह कैप्टन, मेरे कैप्टन।' वीडियो में माही को सीढ़ियां चढ़कर ड्रेसिंग रूम में लौटते हुए दिखाया गया है। इसके साथ ही वीडियो में माही को बैटिंग और विकेटकीपिंग करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में सैड म्यूजिक लगाया गया है। इसके बाद फैंस के दिल में ये सवाल उठ रहा है कि क्या धोनी आईपीएल से संन्यास ले रहे हैं? हालांकि इस मुद्दे पर न तो धोनी और न ही चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।
आपको बता दें कि धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। माही ने चेन्नई को पांचवां खिताब दिलाने के बाद आईपीएल से संन्यास की अटकलों कहा था कि दर्शकों के प्यार को देखते हुए वो अगले साल फिर आईपीएल खेलेंगे। उन्होंने आगे कहा, 'अगर परिस्थितियों को देखे तो मेरे लिए संन्यास लेने का यह सर्वश्रेष्ठ समय है। मेरे लिए यह कहना बहुत आसान है कि अब मैं विदा ले रहा हूं लेकिन अगले नौ महीने तक कड़ी मेहनत करके लौटना और एक सीजन और खेलना कठिन है। शरीर को साथ देना होगा।'
MS Dhoni Birthday : धोनी ने अपने दोस्तों के साथ मनाया जन्मदिन, सोशल ...
MS Dhoni Birthday : धोनी आज मना रहे हैं अपना 44वां जन्मदिन, जानें ...
IPL 2025 : 'अब समय आ गया है जब...', रिटायरमेंट के सवाल पर ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत