Muharram 2024 Date: मुहर्रम इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना है और इस महीने का दसवां दिन को 'आशूरा' कहा जाता है विशेष महत्व रखता है। मुहर्रम के महीने को शोक और मातम का महीना माना जाता है। खासकर शिया मुस्लिम समुदाय के लिए। इस महीने में, पैगंबर मुहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके परिवार के सदस्यों की शहादत को याद किया जाता है। इसलिए इसे मातम के रूप में मनाया जाता है।
इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार मुहर्रम साल का पहला महीना है। इस महीने की शुरुआत 7 जुलाई 2024 से हो चुकी है। आशूरा 17 जुलाई 2024 को है। आशूरा की रात इबादत की रात होती है। वहीं मुहर्रम के 10वें दिन रोजा रखा जाता है।
मुहर्रम का सबसे महत्वपूर्ण दिन, आशूरा, 680 ईस्वी में इराक के कर्बला में हुई लड़ाई की याद दिलाता है। इस लड़ाई में हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथी यजीद की सेना से लड़ते हुए शहीद हुए थे। इमाम हुसैन ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ अपनी जान की कुर्बानी दी थी। मुहर्रम के महीने में इमाम हुसैन और उनके अनुयायियों के बलिदान को याद किया जाता है। यह संघर्ष और न्याय की रक्षा के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। शिया मुस्लिम समुदाय के लोग इस महीने में काले कपड़े पहनते हैं, मातम मनाते हैं और जुलूस निकालते हैं। वे 'मजलिस' (धार्मिक सभाएं) में भाग लेते हैं, जहां इमाम हुसैन के बलिदान के बारे में बताया जाता है।
मुहर्रम के 10वें दिन कुछ मुसलमान रोज़ा रखते हैं। वहीं इमाम हुसैन के बलिदान को याद किया जाता है। ताकि वे साहस से प्रेरणा ले सकें। मुहर्रम के महीने में, लोग गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करते हैं और उनके साथ अपना भोजन और संपत्ति साझा करते हैं। मुहर्रम हमें त्याग, साहस और न्याय की महत्वपूर्ण शिक्षाओं को याद करने का अवसर देता है। यह महीने हमें इमाम हुसैन के संघर्ष और उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा लेने की प्रेरणा देता है।
डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट की मदद से ली गई है। जागरण टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Muharram Accident: Chaos Emerged During Muharram Procession in Ujjain, Police Files Case ...
Muharram 2024: दिल्ली में ताजिया जुलूस के चलते यातायात हो सकता है प्रभावित, ...
Islamic New Year 2024: सऊदी अरब में दिखा मुहर्रम का चाँद, भारत में ...
Muharram 2024 Date: कब से शुरू है इस्लामिक नववर्ष, जानें मुहर्रम की सही ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत