Muharram 2024 Date: कब से शुरू है इस्लामिक नववर्ष, जानें मुहर्रम की सही तारीख

Publish Date: 07 Jul, 2024
Muharram 2024 Date: कब से शुरू है इस्लामिक नववर्ष, जानें मुहर्रम की सही तारीख

Muharram 2024 Date: इस्लाम धर्म में मुहर्रम का महीना बहुत पवित्र माना जाता है। यह इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना होता है। इसी के साथ ही इस्लामिक नववर्ष की शुरुआत होती है। इस्लाम धर्म के सभी पर्व-त्योहार चंद्र कैलेंडर पर आधारित होते हैं। चांद के अनुसार मुहर्रम की तारीख भी बदलती रहती है। आइए जानते हैं वर्ष 2024 में कब होगी इस्लामिक नववर्ष की शुरुआत और इसका महत्व। 

मुहर्रम 2024 की तारीख

इस्लामिक कैलेंडर का 12वां और आखिरी महीना अल-हिज्जा या जिल्-हिज्जाह का होता है जो कि जल्द ही खत्म होने वाला है। इस्लामिक नववर्ष की शुरुआत मुहर्रम के महीने से शुरु होती है। इस्लामिक कैलेंडर चांद पर आधारित होता है। चांद के दिदार के बाद ही नए महीने की शुरुआत होती है। इस साल 7 जुलाई 2024 को मुहर्रम के महीने और इस्लामिक नववर्ष की शुरुआत हो सकती है। चंद्र इस्लामी कैलेंडर या हिजरी कैलेंडर में एक वर्ष में 354 दिन और 12 महीने होते हैं. साल के पहले महीने को मुहर्रम के रूप में मनाया जाता है। 

मुहर्रम का महत्व 

इस्लाम में मुहर्रम के महीने का बहुत महत्व होता है। यह महीना गम का महीना होता है। पैगंबर मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत इसी महीने में हुई। इस्लाम की रक्षा के लिए इराक के कर्बला में शहीद हो गए थे। यह महीना गम का होता है। मुहर्रम में रोज़ा भी रखा जाता है। सुन्नी समुदाय से जुड़े लोग 9 और 10 तारीख को रोजा रखते हैं वहीं शिया समुदाय के जुड़े लोग 1 से 9 तारीख के बीच में रोजा रखते हैं। दोनों समुदाय अपनी-अपनी मान्यताओं के अनुसार मुहर्रम मनाते हैं। दोनों की समुदाय के लिए यह यह गम का महीना होता है। इस दिन को याद करने के लिए कुछ लोग जुलूस भी निकालते हैं। इसे ताजिया जुलूस कहते हैं। यह शहरों के इमामबाड़े से निकाले जाते हैं।

डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट की मदद से ली गई है। जागरण टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept