National Space Day 2024: राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस भारत में अंतरिक्ष के क्षेत्र में हुई महत्वपूर्ण प्रगति और उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। चंद्रयान-3 मिशन की ऐतिहासिक सफलता के बाद पहली बार राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जायेगा। 23 अगस्त 2023 को भारत ने चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करके दुनिया का चौथा देश बन गया। केंद्र सरकार ने पिछले साल चंद्रयान-3 अविश्वसनीय रूप से महत्वपूर्ण उपलब्धि का सम्मान करने के लिए इस दिन को मानाने की घोषणा की थी। यह दिन हर भारतीय के लिए गौरव की बात है।
23 अगस्त को ही इसरो ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रचा था। इस दिन के प्रतिक के रूप में पहली बार 23 अगस्त 2024 को पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाएगा। चंद्रयान-3 मिशन को श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था।
भारत 23 अगस्त 2024 को अपना पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मना रहा है। इसका विषय "चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना: भारत की अंतरिक्ष गाथा" है।
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का उद्देश्य अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को सम्मानित करना और नई पीढ़ी को विज्ञान और अंतरिक्ष के प्रति प्रेरित करना है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि कैसे विज्ञान और तकनीक के माध्यम से देश ने आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाए हैं और अंतरिक्ष अनुसंधान में विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है। यह दिन हर भारतीय के लिए महत्वपूर्ण है इस दिन विभिन्न संस्थानों में शैक्षिक कार्यक्रम, सेमिनार और प्रदर्शनी आयोजित किएजाएंगे जहां लोग अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की प्रगति और उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह दिन वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और उन सभी लोगों को समर्पित है जिन्होंने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया है।
National Wine Day 2025: Know Various Health Benefits of Drinking Red Wine, Its Uses, and ...
June 2025 Event Calendar: जानें जून 2025 में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और महत्वपूर्ण दिनों ...
Streaming Day 2025: Bridgerton To Heartstopper, Top 10 OTT Shows For Every Mood ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत