Nikki Murder Case: दिल्ली में श्रद्धा जैसे मर्डर केस से सनसनी मच गई है। जैसे जैसे पुलिस की तहकीकात आगे बढ़ती जा रही है वैसे वैसे चौंकाने वाले केस सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि साहिल गहलोत ने अपनी गर्लफ्रेड निकी का मर्डर करके उसे फ्रिज में रख दिया था। पुलिस ने लड़की की लाश बरामद कर ली और साहिल को हिरासत में लिया लिया। दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में साहिल के रिश्तेदारों और दोस्तों को भी हिरासत में ले लिया है।
दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने आरोप में साहिल गहलोत के पिता वीरेंद्र सिंह, भाई आशीष और नवीन, दोस्त लोकेश और अमर को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात तो ये है कि आरोपी नवीन दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल पद पर है। स्पेशल सीपी रविंदर यादव के मुताबिक, ‘‘ पुलिस हिरासत में रिमांड के दौरान साहिल गहलोत से पूछताछ की गई है। उसने अपना पूरा प्लान बताया और कहा कि निक्की की हत्या के बाद उसने अन्य सह-आरोपी व्यक्तियों को इसके बारे में जानकारी दी थी। उसके बाद वे सभी साथ में शादी समारोह में शामिल हुए थे। इसके बाद सभी 5 सह-आरोपियों से पूछताछ की गई और उनकी भूमिका की पुष्टि और पता लगाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। नवीन दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है। आगे की जांच चल रही है।”