Sahil Gehlot Nikki Yadav Case: दिल्ली में श्रद्धा जैसे मर्डर केस के बारे में जानकर सनसनी मच गई। साहिल गहलोत अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहता था। लेकिन एक दिन साहिल ने उसका गला घोंट कर उसे मौत के घाट उतार दिया, उसके बाद साहिल ने अपनी गर्लफ्रेंड की लाश को फ्रिज में रख दिया। जब पुलिस को ये बात पता चली तो, पुलिस ने साहिल को हिरासत में ले लिया और निक्की की बॉडी को पॉस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुसिल ने जानकारी दी है कि निक्की की हत्या गला घोंट कर की गई है।
खबरों की मानें तो साहिल निक्की को धोखा दे रहा था, वह किसी और से शादी करना चाहता था लेकिन निक्की इस बात का विरोध कर रही थी। निक्की उत्तम नगर में रहती थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘‘निक्की इस बात से नाखुश थी कि साहिल गहलोत शादी कर रहा है। आरोपी की सगाई के दिन 9 फरवरी को निक्की ने उसे फोन किया और उत्तम नगर में अपने फ्लैट पर आने के लिए कहा। आरोपी अपनी कार में पीड़िता के घर गया और उसे वहां से लेकर चला गया, लेकिन निक्की उस पर शादी नहीं करने का दबाव बनाती रही थी। निक्की ने उसके साथ गोवा जाने की योजना पहले ही बना ली थी और 9 फरवरी की तारीख का टिकट बुक करा रखा था। लेकिन साहिल ने मना कर दिया। इसे लेकर दोनों में बहस हुई और गुस्से में आकर साहिल ने अपनी कार के अंदर उसकी हत्या कर दी। हत्या 9-10 फरवरी की दरम्यान रात को हुई थी। गया.