Orange Cap Holder IPL 2024 : आईपीएल के 17वें सीजन में सभी 10 टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। सीजन का आगाज 22 मार्च को हुआ था और टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। आईए जानते हैं कि इस सीजन अभी तक किस खिलाड़ी ने सबसे अधिक रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप की रेस में कौन सबसे आगे है। इसके साथ ही इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि ऑरेंज कैप अब तक किन-किन खिलाड़ियों को मिल चुकी है।
ऑरेंज कैप का खिताब आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। जिसी किसी भी खिलाड़ी ने पूरे सीजन में सबसे अधिक रन बनाए होते हैं, उसे यह खिताब दिया जाता है। इस कैप की रेस में कई खिलाड़ी होते हैं। ऐसा कई बार हुआ है कि अंतिम ऑरेंज कैप विजेता उस टीम से होता है जो फाइनल नहीं खेली थी या फिर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई भी नहीं कर सकी। सचिन तेंदुलकर, क्रिस गेल, विराट कोहली और शॉन मार्श जैसे दिग्गज खिलाड़ी ऑरेंज कैप का खिताब अपने नाम कर चुके हैं।
आईपीएल 2024 के 15 मुकाबले 2 अप्रैल तक संपन्न हो चुके हैं। इन 15 मुकाबलों के बाद आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस रेस में सबसे आगे हैं। कोहली ने आईपीएल 2024 के चार मैचों में 203 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक भी शामिल हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर रियान पराग हैं, जिन्होंने 3 मैचों में 181 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर हेनरिक क्लासेन (3 मैच 167 रन), चौथे नंबर पर निकोलस पूरन (3 मैच 146 रन) और पांचवें नंबर पर क्विवंटन डी कॉक हैं, जिन्होंने 3 मैच 139 रन बनाए हैं।
1. विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) - 4 मैचों के बाद 203 रन
2. रियान पराग (राजस्थान रॉयल्स) - 3 मैचों के बाद 181 रन
3. हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद) - 3 मैचों के बाद 167 रन
4. निकोलस पूरन (लखनऊ सुपर जायंट्स) - 3 मैचों के बाद 146 रन
5. क्विंटन डी कॉक (लखनऊ सुपर जाइंट्स) - 3 मैचों के बाद 139 रन
साल |
विजेता |
रन |
टीम |
2024 |
|
|
|
2023 |
शुभमन गिल |
890 |
GT |
2022 |
जॉस बटलर |
863 |
RR |
2021 |
रुतुराज गायकवाड़ |
635 |
CSK |
2020 |
केएल राहुल |
670 |
KXIP |
2019 |
डेविड वार्नर |
692 |
SRH |
2018 |
केन विलियमसन |
735 |
SRH |
2017 |
डेविड वार्नर |
641 |
SRH |
2016 |
विराट कोहली |
973 |
RCB |
2015 |
डेविड वार्नर |
562 |
SRH |
2014 |
रोबिन उथप्पा |
660 |
KKR |
2013 |
माइकल हसी |
733 |
CSK |
2012 |
क्रिस गेल |
733 |
RCB |
2011 |
क्रिस गेल |
608 |
RCB |
2010 |
सचिन तेंदुलकर |
618 |
MI |
2009 |
मैथ्यू हेडन |
572 |
CSK |
2008 |
शॉन मार्श |
616 |
KXIP |
IPL 2024 में ये 5 बल्लेबाज रहे सबसे बड़े Flop, टीम को हार ...
IPL 2024 Prize Money : चैंपियन KKR हुई पैसों की बारिश, जानें किसे ...
IPL 2024 Winner : तीसरी बार चैंपियन बनी KKR, फाइनल में SRH को ...
IPL 2024 : हैदराबाद 113 रन पर ऑलआउट, फाइनल के इतिहास में बनाया ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत