Shahi Imam Ahmed Bukhari: पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। पूरा देश इस हमले की निंदा कर रहा है। जुमे की नमाज को लेकर दिल्ली में जामा मस्जिद पर जुटे मुसलमानों ने पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धाजंलि दी। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने पाकिस्तान को चेतावनी दी। उन्होंने कहा, ‘‘बेगुनाहों के कत्ल को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। जिस तरह हिंदू-मुसलमान हो रहा, वह गलत है। करोड़ों मासूमों की जान पूरी दुनिया में जा चुकी हैं। आज भी आप दुनिया पर निगाह डाले तो जंग जैसा माहौल है, इंसान ही इंसान को मारकर अपनी कामयाबी तलाश रहा है। पाकिस्तान के जरिए जो दहशतगर्द हिंदुस्तान की सरहद दाखिल कराए गए, जिन्होंने मासूमों का कत्ल किया, उसे सही नहीं ठहराया जा सकता है। पाकिस्तान के इस कृत्य से भारत के करोड़ों मुसलमानों को शर्मिंदा होना पड़ता है। इसके चलते देश में नफरत का माहौल बढ़ता जा रहा है। करोड़ों मुसलमानों को परेशानी क्या नहीं होगी, इसका जवाब क्या है पाकिस्तान के पास?’’