Pahalgam Terror Attack Update : पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के रिश्ते काफी खराब हो गए हैं। इसके बाद से ही पाकिस्तानी सेना बॉर्डर पर लगातार गोलीबारी कर रही है। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास आठ अग्रिम सेक्टरों में बिना किसी उकसावे के पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलीबारी करते हुए संघर्ष विराम समझौतों का उल्लंघन किया। इसके जवाब में भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी है। बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की हत्या के बाद से ही दोनों देशों में तनाव की स्थिती बनी हुई है। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…