Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को तीन साल से अधिक समय हो गया है। लेकिन इस बीच खबर है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के साथ शांति वार्ता करने के लिए तैयार हैं। इस बात की जानकारी क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने दी है। उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति पुतिन ने कई बार यूक्रेन के साथ समझौते का जल्द से जल्द और शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने की इच्छा जताई है। हालांकि, यह एक लंबी प्रक्रिया है, इस पर काफी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। साथ ही यह इतना आसान में भी नहीं है। लेकिन हमारे लक्ष्य पूरी तरह से स्पष्ट हैं और हमारे लिए अपने लक्ष्य को हासिल करना सबसे बड़ा उद्देश्य है।’’