Pushpa The Rule : साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। साल 2021 में फिल्म 'पुष्पा' रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने लोगों को जमकर एंटरटेन किया था। इतना ही नहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। अब फिल्म के सीक्वल 'पुष्पा 2' को लेकर अपडेट सामने आया है। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का टीजर जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। मेकर्स फैंस को सरप्राइज देने के लिए प्लान बना रहे हैं। आईए जानते हैं कि 'पुष्पा 2' का टीजर कब जारी किया जा सकता है।
‘पुष्पा 2: द रूल’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फैंस को जल्द से जल्द फिर एक बार अल्लू अर्जुन को बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। अब खबर सामने आ रही है कि मेकर्स फिल्म का टीजर लॉन्च करने जा रहा हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि फिल्म का टीजर अल्लू अर्जुन के जन्मदिन यानी 8 अप्रैल को रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस बारे में अभी तक कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन इस अपडेट से अल्लू के फैंस काफी खुश नजर आ रहा हैं।
बता दें कि पिछले साल ‘पुष्पा 2’ से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। मेकर्स द्वारा जारी किए गए पोस्टर में अभिनेता साड़ी पहने हुए नजर आ रहे हैं और उनका चेहरा नीले रंग और रंगा हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने हैवी मेकअप किया और हाथों में चूड़िया पहनी हुई हैं। इतना ही उन्होंने भारी ट्रेडिशनल सोने की जूलरी भी पहनी हुई है। अल्लू अर्जुन पहली बार इस लुक में नजर आ रहे हैं, ऐसे में फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी।
Allu Arjun Birthday : 'पुष्पा 3' के अलावा इन फिल्मों में नजर आएंगे ...
Vidaamuyarchi Collection Report Day 2 : विदामुयार्ची का देशभर में जलवा, Ajith ...
South Cinema : बॉक्स ऑफिस के बाद ओटीटी पर Pushpa 2 का जलवा, ...
Pushpa 2 OTT Release: Date, Streaming Platform, Cast, Plot, and More of Allu Arjun’s Hit ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत