Viral Video: देशभर में इस समय लोकसभा चुनाव के चलते सियासी माहौल चल रहा है। हर तरफ नेता चुनाव में जनता के दिल को लुभाने के लिए रैलियां करते हुए नजर आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान हो चुका है और अब तीसरे चरण के लिए नेता मैदान में उतर चुके हैं। इसी बीच बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी बहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोगों के बीच में इस वीडियो को काफी पसंद भी किया जा रहा है। आप भी पहले ये वीडियो देखिए।
चुनावी मौसम में देशभर के नेता जनता का वोट पाने के लिए तरह तरह की चीजें करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू यादव की पत्नि राबड़ी देवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राबड़ी देवी तेजस्वी यादव की पत्नि यानि कि अपनी बहू के साथ चक्की चला रही हैं। वीडियो की शुरूआत में राबड़ी देवी चक्की में अनाज भरकर उसे पीस रही हैं और फिर उनकी बहू राजश्री यादव भी अपनी सास से सीखते हुए उसी अंदाज में अनाज पीस रही हैं। मात्र 24 सेकेंड के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। लोकसभा चुनाव के चलते कई लोग इसे चुनावी पैंतरा भी बता रहे हैं।
राबड़ी देवी के साथ तेजस्वी यादव की पत्नि राजश्री यादव भी चक्की पर हाथ आजमाती हुई नजर आ रही हैं। राबड़ी देवी को तो हम सभी जानते हैं कि को गांव के परिवार से ताल्लुख रखती हैं लेकिन उनकी बहू राजश्री यादव शहर में पली बढ़ी हैं तो उनका इस तरह से सास के साथ चक्की चलाना बड़ी बात माना जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राजश्री बड़ी ही खूबसूरती से राबड़ी देवी का साथ दे रही हैं। इस वीडियो को राबड़ी देवी ने अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर किया है और खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1.2 मिलियन लोग देख चुके हैं।
Premanand Maharaj Controversy : संत प्रेमानंद के बयान से बवाल! लड़कियों को लेकर ...
Uorfi Javed Lip Filler Removal: Uorfi Javed’s Swollen Face Creates Buzz on Internet, Know Side ...
Raj Thackeray News : Rahil Sheikh ने क्या किया.. लड़की ने सब बता ...
Bihar Murder Case: Neighbours Clashed Due to Minor Dispute in Nalanda, Two Kids Shot Dead ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत