Parliament session 2025: संसद में मानसून सत्र शुरु हो चुका है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि लोकसभा में स्पीकर विपक्ष को बोलने का मौका नहीं दे रहे हैं और विपक्ष के सदस्यों की आवाज़ दबाई जा रही है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘‘सवाल यह है कि रक्षा मंत्री को सदन में बोलने की अनुमति है, लेकिन विपक्ष के सदस्यों, जिनमें मैं भी शामिल हूं, जो विपक्ष का नेता हूं, को बोलने की अनुमति नहीं है।’’ कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी यही आरोप लगाया और कहा, ‘‘अगर वे सरकार चर्चा के लिए तैयार हैं। तो उन्हें विपक्ष के नेता को बोलने देना चाहिए।’’ इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए देखें यह वीडियो...