Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह खुद को असम का राजा समझते हैं। साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘असम के मुख्यमंत्री सोचते हैं कि वे राजा हैं लेकिन वह जल्द ही जेल में होंगे। असम के मुख्यमंत्री और उनके परिवार को राज्य के लोगों की ओर से भ्रष्टाचार के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा। कांग्रेस उन्हें जेल में नहीं डालेगी, बल्कि लोग डालेंगे। मैंने मीडिया वालों को अपना दोस्त कहा था। मैंने कहा था मीडिया के हमारे मित्र, लेकिन वो हमारे दोस्त नहीं हैं। क्योंकि आजकल उन्हें सच दिखाने की आदत नहीं रही। अंबानी, अडानी या आपके मुख्यमंत्री जो भी कहते हैं, वो 24 घंटे दिखाते हैं। वो पीएम मोदी, अमित शाह का चेहरा दिखाते हैं, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।’’