Publish Date: 24 Jul, 2025
Author: Anjum Qureshi
Pinterest
Raksha Bandhan 2025 : हर साल सावन पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट बंधन का त्योहार है। बहन भाई के हाथ पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई अपनी बहनों को वचन के साथ उपहार भी देते हैं। इस दिन बहन भाई के लिए प्रार्थना करती है उसकी लंबी आयु, सुख-समृद्धि के की कामना करती है। आइए जानते हैं तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और भद्रकाल।
रक्षाबंधन तिथि
- रक्षाबंधन सावन मास की पूर्णिमा की तिथि को मनाया जाता है।
- पूर्णिमा तिथि की शुरुआत- 08 अगस्त दोपहर 02 बजकर 12 मिनट से होगी।
- पूर्णिमा तिथि का समापन- 09 अगस्त 01 बजकर 24 मिनट पर होगा।
- रक्षाबंधन का त्योहार 09 अगस्त को मनाया जाएगा।
रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त
- 09 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा।
- राखी बांधने का शुभ मुहूर्त- सुबह 05 बजकर 47 मिनट से 01 बजकर दोपहर 24 मिनट तक है।
- ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 22 मिनट से 05 बजकर 04 मिनट तक।
- विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 40 मिनट से 03 बजकर 33 मिनट तक।
- सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 47 मिनट पर होगा।
भद्रकाल
- भद्राकाल का समय अशुभ माना गया है।
- भद्राकाल के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
- भद्राकाल समाप्त होने के बाद राखी बांधनी चाहिए।
- इस साल भद्रकाल सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगी
- भद्रा का आरंभ- 08 अगस्त को दोपहर 02 बजकर 12 मिनट से होगा।
- भद्रा का समापन- अगले दिन सुबह 01 बजकर 52 मिनट पर होगा।
रक्षाबंधन का महत्व
रक्षाबंधन के त्योहार को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ये त्योहार भाई-बहन के प्रेम को समर्पित है। यह त्योहार रिश्तों को मजबूत करता है। रक्षाबंधन मनाने के पीछे कई पौराणिक और ऐतिहासिक कथाएं हैं। रक्षाबंधन के त्योहार को मनाने के पीछे कई सारी पौराणिक और ऐतिहासिक कथाएं प्रचलित हैं।
डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट, लोक मान्यताओं और अन्य माध्यमों से ली गई है। जागरण टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।