Publish Date: 04 Aug, 2025
Author: Anjum Qureshi
Pinterest
Raksha Bandhan 2025 : सावन मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है और उनकी लंबी आयु की प्रार्थना करती है। भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं साथ ही उनकी रक्षा का वचन भी देते हैं। रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनें अपने भाइयों के लिए सुंदर राखियां खरीदती हैं। लेकिन आप इस बार अपने भाई के लिए खुद बना सकती हैं। इस दिन अपने भाई के लिए आप खुद अपने हाथों से राखी बना सकती हैं। यह तरीका आपके साथ आपके भाई के बॉन्ड को और भी मजबूत करेगा। राखियों को बनाना बहुत आसान होता है। आइए जानते हैं राखी बनाने के कुछ आसान उपाय।
सूती धागे से बनाएं सुंदर राखी
आप अपने भाई के लिए राखी बनाने के लिए सुंदर धागों का भी प्रयोग कर सकते हैं। आप अपनी या अपने भाई की पसंद का सुंदर धागा लें। उसे सूती धागों को ब्रेडिंग स्टाइल में गूंथ लें। आप इस राखी को ऐसे ही बना सकती हैं। यह सिंपल होने के साथ-साथ सुंदर भी लगेगी। इसके साथ ही आप इन धागों के साथ मोती या सितारे भी लगा सकते हैं या ग्लू की मदद से चिपका भी सकती हैं।
कपड़ों से राखी बनाने का तरीका
आप किसी सुंदर से कपड़े को लेकर उसे किसी अच्छी शेप में काट लें। आप फ्लॉवर शेप, दिल, स्टार या कोई भी मनपसंद आकृति में इस कपड़े को काट लें। इसके बाद से लेस पर चिपका दें। इसमें मोती सितारों से सजावट कर दें। अब आपकी कपड़े वाली राखी तैयार है।
पेपर से राखी बनाने का तरीका
आप रक्षाबंधन पर पेपन की मदद से भी राखी बना सकती हैं। सबसे पहले पेपर को किसी अच्छे डिजाइन जैसे फूल, दिल या अन्य शेप में काट लें। फिर इसे संुदर से धागे कपर चिपका दें। इस पर ग्लिटर या अन्य कोई चीज़ों से डेकोरशन कर दें।
बटन की राखी
बटन की राखी बनाना बेहद आसान है। अगल अच्छे बटनों को प्रयोग किया जाए तो यह और भी सुंदर लगती है। रंगीन बटन को रिबन या मोटे धागे पर चिपका दें या फिर बटनों में धागों को पिरो दें। इसके बाद इसमें सजावट कर दें। बस बटनों की सुंदर राखी तैयार है।
फोम शीट से बनाएं राखी
रंगीन फोम शीट को गोल, फूल के आकार में काट लें। इसके बाद इसमें स्टोन, मोती, ग्लिटर छोटे-छोटे चित्र चिपका दें। अंत में इसे धागे से चिपका दें
मोती और स्टोन वाली राखी
मोती और स्टोन वाली राखी सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। इसे बनाने के लिए आप मोती और स्टोन ले लें। इसके बाद इसे धागे में पिरो दें। अब आपकी राखी बनकर तैयार है। क्लासिक और पारंपरिक लुक देती है।
चित्रों या कार्टून कैरेक्टर वाली राखी
चित्रों या कार्टून कैरेक्टर वाली राखी बच्चों को बहुत पसंद होती है। आप अपने भाई के पसंदीदा चित्र या कार्टून कैरेक्टर की तस्वीर बना लें या फिर कहीं से काट लें। इसके बाद आप इसे फोम या कार्डबोर्ड पर चिपका लें। अंत में किसी सुंदर से धागे पर चिपका दें।