Publish Date: 24 Jan, 2025
Author: Anjum Qureshi
Pinterest
Republic Day 2025:26 जनवरी 2025 को भारत का 76 वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस भारत का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है। 26 जनवरी भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है। इस साल इस दिन को आप कुछ खास कर सकते हैं। इस दिन को यादगार बनाने के लिए कुछ अलग तरह से सेलिब्रेट कर सकते हैं।
ध्वजारोहण और राष्ट्रगान में भाग लें
गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण करें और राष्ट्रगान का गायन करें। स्कूल, कॉलेज और कार्यालयों में यह विशेष रूप से किया जाता है। आप भी इस दिन ध्वजारोहण और राष्ट्रगान गाएं और सभी को इसका महत्व समझाएं। इस दिन को खास बनाने के लिए आप अपने परिवार या मोहल्ले में ध्वजारोहण में भाग लें और पूरे आदर और सम्मान के साथ राष्ट्रगान गाएं।
गणतंत्र दिवस पर रंगोली बनाएं
रंगोली बनाना भारतीय परंपरा हर लगभग हर तीज-त्योहार या शुभ दिन रंगोली बनाई जाती है। आप भी इस दिन तिरंगे के रंग (केसरिया, सफेद और हरा) से खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं।
शहीदों को श्रद्धांजलि
सभी को गणतंत्र दिवस के बारे में समझाएं और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के बारे में भी बताएं। शहीदों को श्रद्धांजलि दें। साथ ही भारत की आजादी और संविधान के बारे में भी लोगों को बताएं।
स्पेशल खाना बनाएं
गणतंत्र दिवस के दिन खाने में कुछ स्पेशल बनाएं या फिर गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में कुछ स्पेशल बांट सकते हैं। आप इस दिन घर में ही कोई स्पेशल मिठाई बना सकते हैं।
सांस्कृतिक कार्यक्रम
गणतंत्र दिवस पर विभिन्न स्कूलों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। आप इन कार्यक्रमों में भाग लेकर भारतीय संस्कृति और परंपराओं का अनुभव कर सकते हैं। बच्चों के साथ पारंपरिक नृत्य या नाटक देखें, जो देशभक्ति की भावना को प्रेरित हों।
देशभक्ति पर आधारित फिल्में
गणतंत्र दिवस पर आप देशभक्ति पर आधारित फिल्में देख सकते है। इस दिन आप स्वतंत्रता संग्राम, स्वदेस, क्रांति या ऐसी कोई फिल्म देख सकते हैं। यह फिल्म भारतीय संघर्ष और देशभक्ति की भावना को दर्शाती हैं।
देशभक्ति गानें
गणतंत्र दिवस के दिन देशभक्ति के गीतों को काफी सुना जाता है। इस दिन आप अपने परिवार के साथ देशभक्ति के गाने सुन सकते हैं।