Rohit Sharma Lonavala property: टीम इंडिया के स्टार ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने क्रिकेटके मैदान पर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं, जो आज तक कोई तोड़ नहीं सका। वर्ल्ड क्रिकेट में 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने अपने करियर में खूब दौलत और शौहरत कमाई है। अब खबर आई है कि रोहित ने मुंबई के वर्ली में अपना आलीशान अपार्टमेंट बेच दिया है। रोहित का घर वर्ली में आहूजा अपार्टमेंट्स के 29वें फ्लोर है। इसके अलावा उनके एक लोनावला में भी विला है।
टीम इंडिया की के उपकप्तान रोहित शर्मा ने लोनावला में एक प्रॉपर्टी बेची है, जो 6329 स्क्वायर फीट में फैली हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित ने 5.25 करोड़ रुपए की कीमत वाला अपना विला बेच है। उनकी इस प्रॉपर्टी को मुंबई की सुषमा अशोक सराफ नाम की महिला ने खरीदा है। जैपकी डॉट कॉम ने इस डील से जुड़े दस्तावेजों के साथ यह जानकारी दी है। इस प्रॉपटी की रजिस्ट्र्री एक जून 2021 को हुई है।
रजिस्ट्री से जुड़े दस्तावेजों के अनुसार, रोहित शर्मा ने करीब 26 लाख रुपए की स्टाम्प ड्यूटी भुगतान किया है। बता दें कि लोनावाला लोगों का पसंदीदा हिल स्टेशन हैं। मुंबई और पुणे से जुड़ा होने के कारण लोग यहां वीकेंड के हिसाब से यहां फार्महाउस या विला खरीदने में दिलचस्पी दिखाते हैं।
रोहित शर्मा अपने परिवार के साथ इस समय इंग्लैंड में छुट्टियां रहे हैं। उनके साथ अजिंक्य रहाणे भी है। रहाणे और रोहित शर्मा अपनी फैमिली के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं। इससे से जुड़े कई फोटो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इससे पहले रोहित ने अपनी बेटी समायरा की फोटो शेयर की थी जिसमें वो उसे झूले पर बैठा रहे हैं।वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनलके बाद अब भारतीय टीम को अगस्त-सितंबर में पांच टेस्ट खेलने हैं। इस सीरीजा का पहला मुकाबला 4 से 8 अगस्त तक नॉटिंघम में होगा। वही सीरीजा का पांचवां टेस्ट मैच 10 सितम्बर तक मैनचेस्टर में खेला जाएगा।
Team India : शुभमन गिल से लेकर रविंद्र जडेजा तक, साल 2025 में ...
Cricket News : Virat Kohli-Rohit Sharma के ODI Career पर BCCI ने दिया ...
T20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले क्यों घबराए हुए थे रोहित शर्मा, ...
IPL 2025 : रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, आईपीएल में सबसे अधिक छक्के ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत