Russia Ukraine War: नाटो संगठन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यूरोप के एक और देश ने नाटो से जुड़ने का फैसला लिया है। स्वीडन ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद 75 वर्षों से बनी अपनी निष्पक्षता को त्यागकर नाटो का हिस्सा बन गया है। आपको बता दें स्वीडन इस संगठन से जुड़ने वाला 32 वां सदस्य देश बन गया है। क्रेन की नाटो में शामिल होने की इच्छा को देखते हुए ही रूस ने उस पर फरवरी 2022 में हमला किया था और वहां पर अभी तक बर्बादी जारी है। वाशिंगटन में आयोजित समारोह में स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टेसन और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने समझौते पर हस्ताक्षर किए है।