Jawaani Jaaneman 31 जवनरी को रिलीज़ हुई। पहले दिन से ही सैफ़ की फ़िल्म ट्रेड विश्लेषकों की उम्मीदों के अनुरूप कलेक्शन कर रही है। Jawaani Jaaneman ने 3.24 करोड़ की कमाई पहले दिन की थी। वहीं, शनिवार को फ़िल्म के कलेक्शंस में बढ़ोत्तरी हुई और 4.55 करोड़ जमा किये थे। रविवार को रिलीज़ के तीसरे दिन भी जवानी जानेमन के कलेक्शंस बढ़े और 5.04 करोड़ जुटा लिये। इस तरह ओपनिंग वीकेंड में जवानी जानेमन ने 12.83 करोड़ का कलेक्शन किया। ट्रेड जानकारों को फ़िल्म से इतनी ही अपेक्षा थी।