Salaar Box Office Collection Day 10 : साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों खूब सुर्खियों में चल रहे हैं। उनकी फिल्म 'सालार' रिलीज के बाद से ही कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है। रिलीज के 10वें दिन भी फिल्म पर नोटों की बरसात हो रही है। बाहुबली के बाद प्रभास की यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई है। रिलीज के पहले से लेकर दूसरे शनिवार तक फैंस के बीच फिल्म की जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। जल्द ही फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने जा रही है। आईए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितने करोड़ का बिजनेस किया है।
बॉक्स ऑफिस पर सालार का जलवा बरकरार है। पहले वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई में कुछ कमी तो देखने को मिली है। रिलीज के 10वें दिन फिल्म करीब 18 से 20 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है। फिल्म की ओपनिंग ही करीब 90 करोड़ रुपए की थी, जिसके बाद से ही फैंस के बीच फिल्म का खुमार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अगल वीकेंड भी सालार के नाम ही रहने वाला है। फिल्म ने अबतक करीब 330 करोड़ रुपए की कमाई की है। बता दें कि फिल्म ने दुनियाभर में 550 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
पहला दिन - ₹ 90.7 करोड़
दिन 2 - ₹ 56.35 करोड़
दिन 3 - ₹ 62.05 करोड़
दिन 4 - ₹46.3 करोड़
दिन 5 - ₹ 24.9 करोड़
दिन 6 - ₹ 15.6 करोड़
दिन 7 - ₹ 12.1 करोड़
पहले हफ्ते का कलेक्शन ₹ 308 करोड़
दिन 8 - ₹ 9.62 करोड़
दिन 9 - ₹ 12.50 करोड़ (प्रारंभिक आंकड़े के अनुसार)
कुल कमाई - ₹ 329.62 करोड़
वहीं, शाहरुख खान की फिल्म डंकी ने रिलीज के दूसरे शनिवार को 9.25 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ फिल्म की भारत में कुल कमाई 176.47 करोड़ हो गई है। दुनियाभर में फिल्म ने 340.10 करोड़ की कमाई की है, जो कि रिकॉर्ड ब्रेकिंग है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म साल खत्म होने से पहले 350 करोड़ का आंकड़ा क्रॉस कर जाएगी।
South Cinema : प्रभास की फिल्म सालार इस दिन होगी री-रिलीज, एडवांस बुकिंग ...
South Cinema : प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' की रिलीज डेट टली, ...
South Cinema : प्रभास के जन्मदिन से पहले फैंस को मिला तोहफा, Mr. ...
फैंस के लिए खुशखबरी, पृथ्वीराज सुकुमारन ने बताया कब रिलीज हो सकती है ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत