Sawan 2023: हिंदू धर्म में सावन के महीने को बहुत ही शुभ माना जाता है। सावन के दिनों में भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। इस बार कुल 2 सावन है। ऐसे में शिवभक्त पूरी श्रद्धाभाव से भगवान शंकर को पंचामृत से जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाएं भी मांग रहे है।
सावन माह में लाखों-करोड़ों कावड़ियां सैंकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर जल लाते है और उस जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करते है। वैसे तो देशभर के कई हिस्सों से कांवड़ियां आते है, लेकिन यूपी में कांवड के समय पूरा प्रदेश भगवान शिव के रंग में रंगा नजर आता है। कांवड के दौरान यूपी की योगी सरकार भी पूरी तैयारियों के साथ कांवड यात्रा में जुटी हुई है।
सावन के सोमवार के दिन शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्त आते है। कुछ ऐसा ही नजारा बाराबंकी जिले के प्रसिद्ध प्राचीन लोधेश्वर महादेव मंदिर में देखने को मिला। जहां भगवान के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में कांवड़ियां और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस खास मौके पर जिला प्रशासन ने दर्शन करने आए कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। इस दौरान मंदिर का परिसर बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। इससे पहले भी कई बार सरकार की तरफ से कांवड के दौरान कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से इसी तरह से पुष्प बरसाए गए थे।