Sawan 2025 : सावन में भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो उठाना पड़ेगा भारी नुकसान

Publish Date: 11 Jul, 2025
Pinterest Sawan 2025 : सावन में भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो उठाना पड़ेगा भारी नुकसान
Sawan 2025 Do's And Don'ts : सावन का महीना भगवान शिव को प्रिय महीना है। इस महीने को बहुत पवित्र माना जाता है और पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस साल सावन की शुरुआत 11 जुलाई 2025 से होगी वहीं इसका समापन 09 अगस्त 2025 को होगा। शिव-पार्वती की पूजा से सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
 
सावन के महीने में शिवलिंग पर दूध चढ़ाने का विशेष महत्व है, इसलिए दूध का उपयोग सोच-समझकर करें। दूध का अपमान न करें।
 
सावन के महीने में नाखून, दाढ़ी, मूंछ या बाल काटना अशुभ माना जाता है।
 
सावन का महीना बहुत पवित्र माना जाता है। इसलिए इस महीने लहसुन, प्याज या अन्य तामसिक खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही घर से इन चीज़ों को हटा देना चाहिए।
 
सावन के महीने में मांसाहारी भोजन या नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।
 
सावन के महीने में विवाह, मुंडन संस्कार और गृह प्रवेश जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम नहीं करने चाहिए। क्योंकि सावन चातुर्मास अवधि होती है और चातुर्मास अवधि में मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। साथ ही इस महीने नया बिजनेस शुरू करना, नया घर, वाहन या संपत्ति खरीदने से भी बचना चाहिए।
 
सावन में कांसे के बर्तनों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इस महीने स्टील के बर्तनों का उपयोग करें।
 
इस पवित्र महीने में व्यक्ति को अपने मन पर नियंत्रण रखना चाहिए। अहंकार और क्रोध से बचना चाहिए।
 
सावन में शरीर पर तेल लगाना भी अशुभ माना जाता है। इसलिए इस महीने शरीर पर तेल न लगाएं।
 
इस महीने में भगवान शिव की पूजा करते समय शिवलिंग पर तुलसी, केतकी के फूल, हल्दी और कुमकुम जैसी वस्तुएं न चढ़ाएं।
 
सावन में कोशिश करें कि बिस्तर पर न सोएं। मान्यता है कि फर्श पर सोना सौभाग्य लाता है।
 
सावन के महीने या व्रत के दौरान दिन में सोने से बचना चाहिए।
 
सावन में किसी को अपशब्द न कहें और वाणी पर संयम रखें। किसी का दिल दुखाने से बचें।
 
डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट, लोक मान्यताओं और अन्य माध्यमों से ली गई है। जागरण टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Related Videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept