Publish Date: 19 Jun, 2025
Author: Anjum Qureshi
Pinterest
Sawan maas 2025 start date: श्रावण मास या सावन मास भगवान शिव का प्रिय माह होता है। यह शिव भक्त के लिए बहुत महत्वपूर्ण माह माना जाता है। इस माह भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस माह में आने वाले सोमवार को भी बहुत महत्व होता है। यह सोमवार भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होते हैं। इस दिन भोलेनाथ के भक्त व्रत रखते हैं और शिव-पार्वती की पूजा करते हैं। सावन के सोमवार को व्रत रखने और विधिवत पूजा करने से जीवन में सुख-शांति आती है। सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। कुंवारी कन्याओं के लिए भी यह व्रत बहुत खास होता हैं। मान्यता है कि यदि कुंवारी कन्याएं यह व्रत रखें और शिव-पार्वती की पूजा करें तो उन्हें मनचाहा वर प्राप्त होता है। आइए जानते हैं कब से शुरू होगा सावन का महीना, सावन सोमवार की तिथियां और महत्व।
श्रावण मास की शुरुआत
- साल 2025 में चार सोमवार होंगे।
- श्रावण मास की शुरुआत - 11 जुलाई 2025 से होगी।
- श्रावण मास का समापन - 9 अगस्त 2025 को होगी।
श्रावण मास में पड़ने वाले सोमवार की तिथियां
- पहला सावन सोमवार- 14 जुलाई
- दूसरा सावन सोमवार- 21 जुलाई
- तीसरा सावन सोमवार- 28 जुलाई
- चौथा सावन सोमवार- 4 अगस्त
श्रावण मास के पहले सोमवार का शुभ मुहूर्त
- सावन माह का पहला सोमवार 14 जुलाई को है।
- ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 4 बजकर 16 मिनट से 5 बजकर 04 मिनट तक रहेगा।
- अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा।
- अमृत काल - रात 11 बजकर 21 मिनट से 15 जुलाई 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा।
- पूजा का समय - दोपहर 11 बजकर 38 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक।
श्रावण मास का महत्व
सावन माह बहुत पवित्र होता है। यह माह भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है। इस माह में पड़ने वाले सोमवार भी बेहद खास होते हैं। सोमवार के दिन व्रत रखने और शिव-पार्वती की पूजा से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। भगवान शिव की कृपा और आशीर्वाद बना रहता है। सभी कष्ट और दोष दूर होते हैं।कुंवारी कन्याएं मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए सावन के सोमवार व्रत रखती हैं।
डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट, लोक मान्यताओं और अन्य माध्यमों से ली गई है। जागरण टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।