Sawan Shivratri 2025: सावन का महीना बहुत खास माना जाता है और सावन की शिवरात्रि का भी बहुत महत्व होता है। इस दिन महादेव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। मान्यता है कि सच्चे मन से पूजा करने और व्रत रखने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और पापों का नाश होता है। घर में सुख, समृद्धि एवं शांति का आगमन होता है। इस दिन महादेव को गंगाजल से अभिषेक किया जाता है। ऐसा करने से भगवान शिव का आशीर्वाद बना रहता है। इस साल कब मनाई जाएगी शिवरात्रि और इस दिन का शुभ मुहूर्त जानने के लिए देखें यह वीडियो...