Publish Date: 21 Jul, 2025
Author: Anjum Qureshi
Pinterest
Second Mangala Gauri Vrat 2025 : सावन माह बहुत पवित्र माना जाता है। इस माह के मंगलवार भी बेहद शुभ माने जाते हैं। मंगलवार को मां पार्वती की पूजा की जाती है। यह दिन सुहागिनों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन विवाहित महिलाएं व्रत रखती हैं। व्रत रखकर शिव-पार्वती की पूजा करने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। दूसरा मंगला गौरी व्रत इसलिए भी खास है क्योंकि इस दिन कामिका एकादशी व्रत का पारण भी किया जाएगा। इस साल सावन माह में 4 मंगला गौरी व्रत रखे जाएंगे। आइए जानते हैं दूसरे मंगला गौरी व्रत की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।
दूसरे मंगला गौरी व्रत की तिथि
सावन माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि को दूसरा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा।
सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत 22 जुलाई 2025 को है।
दूसरे मंगला गौरी व्रत का शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 14 मिनट से 04 बजकर 56 मिनट तक।
- अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 55 मिनट तक।ं
- विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 44 मिनट से दोपहर 03 बजकर 39 मिनट तक।
- लाभ-उन्नति मुहूर्त- सुबह 10 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक।
- अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 27 मिनट से 02 बजकर 10 मिनट तक।
- शुभ-उत्तम मुहूर्त- दोपहर 03 मिनट तक 53 मिनट से 05 बजकर 35 मिनट तक।
- सूर्योदय- सुबह 5 बजकर 37 मिनट पर।
- सूर्यास्त- शाम 7 बजकर 18 मिनट पर।
दूसरा मंगला गौरी व्रत के 5 शुभ संयोग
22 जुलाई को दूसरे मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। यह दिन बहुत खास होता है। इस दिन 5 शुभ संयोग बन रहे हैं। उस दिन मंगला गौरी व्रत के साथ मंगलवार व्रत, सावन प्रदोष व्रत, द्विपुष्कर योग और ध्रुव योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं इन शुभ योग का समय। मंगला गौरी व्रत के दिन द्विपुष्कर योग बन रहा है यह योग सुबह में 05 बजकर 37 मिनट से 07 बजकर 05 मिनट तक होगा। मंगला गौरी व्रत पर ध्रुव योग प्रातः काल से लेकर दोपहर 3 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।
डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट, लोक मान्यताओं और अन्य माध्यमों से ली गई है। जागरण टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।