Shani Jayanti 2025: शनि जयंती के दिन 3 राशियों पर बरसेगी कृपा, मिलेगा शनिदेव का आशीर्वाद

Publish Date: 26 May, 2025
Pinterest Shani Jayanti 2025: शनि जयंती के दिन 3 राशियों पर बरसेगी कृपा, मिलेगा शनिदेव का आशीर्वाद
Shani Jayanti 2025: ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है। इस साल शनि जयंती 27 मई को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन शनि देव का जन्म सूर्य देव और छाया के यहां हुआ था। इस दिन शनि देव की पूजा आराधना करने से शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। नवग्रहों में शनि ही वो देवता है जो व्यक्ति को अच्छे और बुरे कर्म का शुभ या अशुभ फल देते हैं। इसलिए शनि देव को ग्रहों का न्यायाधीश भी कहा जाता है। शनि जयंती से पहले 25 मई को सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर सूर्य चंद्र नक्षत्र में गोचर किया है सूर्य ग्रहों के राजा हैं और उनका एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना सभी राशियों को प्रभावित करता है। शनि जयंती के दिन कुछ राशियों पर अच्छा प्रभाव पड़ने वाला है इन राशियों पर शनिदेव की कृपा बनी रहेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृषभ राशि

शनि जयंती का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ हो जाएगा। इन राशि के जातकों का करियर में सफलता प्राप्त होगी। नौकरीपेशा लोगों को लिए भी यह दिन बेहद शुभ रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। यह समय नए व्यापार के लिए एक सही है। वृषभ राशि के जातकों की आर्थिक उन्नति होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक के लिए समय बहुत अच्छा समय आने वाला है। इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकारी करने वालों को प्रमोशन मिलेगा। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इन राशि वालों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सिंह राशि के स्वामी सूर्य है और यह परिवर्तन इन लोगों के लिए बहुत शुभ साबित हो सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए भी यह दिन शुभ होने वाला है। करियर में सफलता प्राप्त होगी और व्यापार के नए मार्ग खुलेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि है और सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के लिए शुभ होगा।
 
डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट, लोक मान्यताओं और अन्य माध्यमों से ली गई है। जागरण टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Related Videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept