Publish Date: 05 May, 2025
Author: Anjum Qureshi
Pinterest
Sita Navami 2025: 5 मई यानी आज सीता नवमी मनाई जा रही है। सीता नवमी को जानकी जयंती के नाम से भी जाना जाता है। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन सीता नवमी मनाई जाती है। यह दिन मां सीता को समर्पित होता है। इस दिन विधि पूर्वक मां सीता की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन जनक नंदिनी का प्राकट्य हुआ था। इस दिन वृद्धि योग, रवि योग बन रहे हैं। इस योग का लाभ कुछ राशियों को होने वाला है। आइए जानते है। इन राशियों के बारे में
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए सीता नवमी बहुत शुभ होने वाली है। किसी चीज की खरीदारी कर सकते हैं वहीं रुके हुए का पूरे होंगे। पुराना लिया हुआ कर्ज चुका सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह दिन शुभ साबित होने वाला है। नए वस्त्र एवं उपहार प्राप्त होने की संभावना है, मां सीता की कृपा बनी रहेगी।
सिंह राशि
सीता नवमी सिंह राशि के जातकों के लिए भी शुभ होने वाली है। धन लाभ होने की संभावना है। व्यापार में सफलता मिलेगी जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जमीन पर निवेश करना अच्छा कदम हो सकता है। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। परिवार में पैतृक धन संपत्ति को लेकर बंटवारा हो सकता है। मुश्किल भरा समय खत्म होने वाला है।
वृश्चिक राशि
सीता नवमी का दिन भी वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी मिलेगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। किसी कार्यक्रम में जाने का मौका मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए सीता नवमी अच्छा साबित होने वाला है। जीवन में चल रही समस्याओं का नाश होगा। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति आएगी। जीवन साथी का साथ मिलेगा। धन लाभ होगा। वहीं लव लाइफ में चल रही समस्या दूर होगी।
डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट, लोक मान्यताओं और अन्य माध्यमों से ली गई है। जागरण टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।