The Raja Saab : साउथ के सुपरस्टार प्रभास 23 अक्टूबर को अपना 45वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन से पहले फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, उनकी अपकमिंग फिल्म ‘द राजा साहब' के निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। सोशल मीडिया पर पोस्टर सामने आते ही ट्रेंड करने लगा है। फैंस को पोस्टर काफी पसंद आ रहा है। ‘द राजा साहब' फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं प्रभास के जन्मदिन पर उनकी कई पुरानी फिल्मों को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया जाएगा।
A journey we built.
— Director Maruthi (@DirectorMaruthi) October 21, 2024
A Darling Rebel character we shaped :)
HE IS ARRIVING on 23rd oct 🔥💥#Prabhas #TheRajaSaab pic.twitter.com/Da7MPyLnpV
निर्माताओं द्वारा जारी किए गए पोस्टर में प्रभास का एक अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है। प्रभास काफी स्टाइलिश अवतार में दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होनें चेकर्ड शर्ट पहन रखी है। इतना ही नहीं उनके चेहरे पर एक अलग तरह की मासूमियत नजर आ रही है। एक्शन फिल्मों के बाद अब प्रभास हॉरर कॉमेडी फिल्म कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन मारुति ने किया है और इसमें थमन एस ने शानदार संगीत दिया है। ‘द राजा साहब' को पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले बनाया जा रहा है। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को कई भाषाओं में रिलीज होगी।
प्रभास इन दिनों प्रभास इन दिनों अपनी ‘कल्कि’ की सफलता का जश्न मना रहे हैं। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस महाकाव्य फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म की कहानी भविष्य के 2898 ईस्वी में सेट है और यह हिंदू शास्त्रों से प्रेरित है। फिल्म में प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण, कमल हासन और दिशा पटानी जैसे बड़े सितारे भी हैं। इन सितारों के शानदार अभिनय ने फिल्म को और भी खास बना दिया है। इसके अलावा, विजय देवरकोंडा, दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर ने भी फिल्म में कैमियो रोल निभाए हैं।
The Raja Saab : प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' का ट्रेलर रिलीज, ...
Kannappa Trailer : नास्तिक से शिव भक्त तक, कन्नप्पा की कहानी में क्या ...
South Cinema : टीजर रिलीज से पहले The Raja Saab के मेकर्स ने ...
The Raja Saab Release Date : प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' कब ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत