South Cinema : साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय पिछले कुछ सालों से एक बाद एक सुपरहिट फिल्में दे रहे हैं। विजय उन सुपरस्टार्स में हैं जिनकी फैन फॉलोइंग दुनियभर में है। उनकी फिल्म से जुड़ी हर जानकारी के लिए फैंस काफी उत्साहित रहते हैं। इन दिनों विजय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘थलापति 69’ की शूटिंग में बिजी हैं। वह इस फिल्म की शूटिंग चेन्नई के ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान विजय अकादमी में जवानों और उनके परिवार से मिले। बताया जा रहा है कि जवानों के परिवार ने उनका काफी सुंदर स्वागत किया। विजय को देखकर वे लोग काफी खुश नजर आए और एक्टर ने भी इस दौरान काफी समय वहां बिताया।
रिपोर्ट के अनुसार, शूटिंग के दौरान विजय से अनुरोध किया गया कि वह जवानों के साथ एक बातचीत का सत्र रखें। एक्टर इसके लिए तुरंत सहमत हो गए। इसके बाद विजय जवानों और उनके परिवार से मिले। बताया जा रहा है कि जवानों और उनके परिवार ने एक्टर काफी अच्छा स्वागत किया, जिसे देखकर विजय काफी खुश नजर आए। विजय ने जवानों के परिवार से बातचीत की। बताया जा रहा है कि जवानों और उनके परिवार के बीच अपनी प्रसिद्धि देखकर विजय काफी भावुक हो गए। वह जवानों के परिवार से मिलकर काफी खुश हुए और उनके के साथ कई तस्वीरें भी खिंचवाई। जवानों के बच्चे विजय को अपने पास पाकर काफी खुश नजर आए।
विजय अपनी आखिरी फिल्म ‘थलापति 69’ में नजर आने वाले हैं। इसके बाद वो फिल्मी दुनिया को अलविदा कहा कर राजनीति दुनिया में कदम रख देंगे। ‘थलापति 69’ विजय के करियर की आखिरी फिल्म होने वाली है, ऐसे में इस फिल्म को काफी बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है। इस फिल्म में बॉबी देओल भी नजर आने वाले हैं। दोनों को एक साथ बड़े पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए काफी अलग अनुभव होने वाला है। हालंकि, अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि बॉबी देओल का फिल्म में रोल क्या होने वाला है। सूत्रों की मानें तो, वह इस फिल्म में नकारात्मक भूमिका में नजर आ सकते हैं।
Raksha Bandhan 2025 : भाई-बहन के प्यार की कहानी दिखाती हैं ये साउथ ...
South Cinema : रश्मिका के साथ अपने रिश्ते को लेकर Vijay Deverakonda का ...
South Cinema : पवन कल्याण की फिल्म Hari Hara Veera Mallu ने दो ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत