Surya Grahan 2025 : सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण को अशुभ माना जाता है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि 2 अगस्त, 2025 को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। कुछ मिनटों के लिए धरती पर अंधकार छा जाएगा। बताया जा रहा है कि यह सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा। लेकिन यह सही नहीं है। अगस्त 2025 को कोई भी ग्रहण नहीं लग रहा है। ऑनलाइन पोस्ट और वीडियो में किया गया यह दावा पूरी तरह से गलत है। यह सूर्य ग्रहण साल 2027 में लगने जा रहा है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए देखें यह वीडियो.