India Jersey T20 World Cup 2024 : अगले महीने से टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है। आईपीएल के ठीक बाद इस टूर्नामेंट की शुरुआत हो जाएगी। वेस्ट इंडीज और अमेरिका इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। वर्ल्ड कप के लिए पहले ही टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया मैदान में उतरेगी। टीम में कई युवा खिलाड़ियों को जगह मिली है। इसी बीच एडिडास ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की जर्सी लॉन्च कर दी है। नई जर्सी में कई अहम बदलाव किए गए हैं। जर्सी वी-शेप की गर्दन पर तिरंगे रंगों की धारियां और बाजू पर भगवा रंग पर एडिडास की तीन धारियां दी गई है। जर्सी के सामने और पीछे के हिस्से में ब्लू कलर है। इसके साथ में ही एक भगवा धारी बनी है। एडिडास ने सोशल मीडिया पर जर्सी की फोटो शेयर की है।
It's not just a jersey; it's a symbol of passion and support. Can't wait for mine! #adidasIndiaT20Jersey @adidasindia pic.twitter.com/u3pnbZPvpJ
Bc giving Indian oil Petrol Pump uniform vibes https://t.co/FNW7xK2AEz pic.twitter.com/QpgXXgevdt
Team India jersey is inspired by Surf Excel packing 😂😂 @BCCI thore aur paise dekar achaw wala designer hire karlete 😂😂#T20WorldCup #TeamIndia pic.twitter.com/2q7T6T7sBR
Threats for other team 😂#PakistanCricket #PakistanZindabad #BabarAzam #T20WorldCup #T20WorldCup2024 #DurefishanSaleem #adidasIndiaT20Jersey pic.twitter.com/Pm6zKRcZLD
टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की जर्सी सामने आने के बाद से ही फैंस इसका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की जर्सी को लेकर कई तरह के मीम्स शेयर किए जा रहे हैं। मीम्स में जर्सी के रंग और उसकी डिजाइन को लेकर मजाक उड़ाया जा रहा है। एक यूजर ने तो इसकी सर्फ एक्सेल से तुलना कर दी है। यहां हम आपके साथ टीम इंडिया की जर्सी से जुड़े कुछ मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं।
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।
5 जून- भारत बनाम आयरलैंड
9 जून- भारत बनाम पाकिस्तान
12 जून- भारत बनाम अमेरिका
15 जून- भारत बनाम कनाडा
IPL 2025 : 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने लगाया शतक, सोशल मीडिया ...
IND vs ENG : क्या इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में शमी की ...
IND vs ENG : तीसरे टी20 में अर्शदीप सिंह रच सकते हैं इतिहास, ...
IND vs ENG 2nd T20 Live Streaming : कहां देखें दूसरा टी20 मैच? ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत