IND vs SA T20 World Cup Final : टीम इंडिया ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। बारबाडोस में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हरा दिया है। भारत अब टी20 क्रिकेट का नया चैंपियन बन गया है। टीम इंडिया ने 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए थे। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 169 रन ही बना सकी। एक समय ऐसा था, जब सबको लग रहा था कि टीम इंडिया के हाथों से जीत निकल गई है लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उनके जबड़े से जीत छीन ली और टी20 विश्व कप 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया।
𝗖.𝗛.𝗔.𝗠.𝗣.𝗜.𝗢.𝗡.𝗦 🏆#TeamIndia 🇮🇳 HAVE DONE IT! 🔝👏
— BCCI (@BCCI) June 29, 2024
ICC Men's T20 World Cup 2024 Champions 😍#T20WorldCup | #SAvIND pic.twitter.com/WfLkzqvs6o
इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया है। बता दें कि इससे पहले भारत ने 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, टीम इंडिया ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है जबकि 13 साल बाद कोई विश्व कप अपने नाम किया है। 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था। इसी के साथ विराट कोहली ने भी ये ऐलान कर दिया है कि उनका यह आखिरी टी20 विश्व कप।
An excellent catch at a crucial stage!
— BCCI (@BCCI) June 29, 2024
What a grab from SKY 🔥
Follow The Match ▶️ https://t.co/c2CcFqY7Pa#TeamIndia | #T20WorldCup | #SAvIND | @surya_14kumar pic.twitter.com/9ZHwXKgfGB
भारत ने 17वें ओवर में मैच पलटा है। 16 ओवर तक ऐसा लगा रहा था कि दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए थे। तब क्लासेन और मिलर मैदान पर मौजूद थे और पूरी तरह खेल अफ्रीका के हाथों में लग रहा था। आखिरी 24 गेंद में दक्षिण अफ्रीका को 26 रन की जरूरत थी। इसके बाद 17वें ओवर में हार्दिक ने चार रन देते हुए क्लासेन का विकेट लिया। 18वें ओवर में बुमराह ने यानसेन को आउट कर पवेलियन भेजा और दो रन दिए। 19वें ओर में अर्शदीप ने चार रन दिए। आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका की टीम को 16 रन चाहिए थे, हार्दिक ने पहली ही गेंद पर मिलर को आउट किया और फिर एक बार मैच भारत के हाथों में आता हुआ दिखा। दूसरी गेंद में रबाडा ने चार रन बनाए। तीसर गेंद में रबाडा ने एक रन लिया। चौथे गेंद पर महाराज ने एक रन लिया। इस अगली गेंद वाइड रही। पांचवीं गेंद पर हार्दिक ने रबाडा को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। आखिरी गेंद पर एक रन आया और भारत ने सात रन से जीत दर्ज की।
मैच के बाद विराट कोहली ने कहा कि यह उनका आखिरी टी20 विश्व कप है। उन्होंने कहा, “यह मेरा आखिरी टी20 वर्ल्ड कप था, हम यही हासिल करना चाहते थे। एक दिन आपको ऐसा महसूस होता है कि आप दौड़ नहीं सकते और ऐसा होता है, ऊपर वाला महान है। अभी नहीं तो कभी नहीं जैसी स्थिति थी। भारत के लिए खेलते हुए यह मेरा आखिरी टी20 मैच था”
Maharashtra CM Eknath Shinde से मिले भारतीय टीम के 4 खिलाड़ी, रोहित शर्मा ...
Victory Parade Viral News: विश्व विजेता टीम की एक झलक पाने के लिए ...
Team India Victory Parade 2024 Live: भारतीय टीम का फैंस ने किया जोरदार ...
T20 World Cup 2024 ट्रॉफी के साथ PM Modi की तस्वीर वायरल, ट्रॉफी ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत