Indian Railway New Rules 2025 : भारतीय रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली में एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है, जो 1 जुलाई 2025 से लागू होगा। अक्सर यात्रियों को अचानक यात्रा करनी पड़ती है, जिसके लिए वे तत्काल टिकट का सहारा लेते हैं। यह सेवा सीमित सीटों के लिए होती है और यात्रा से ठीक एक दिन पहले उपलब्ध होती है। लेकिन, अब इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपका आधार कार्ड IRCTC अकाउंट से लिंक होना अनिवार्य होगा। यदि आप 1 जुलाई 2025 से पहले अपने आधार को IRCTC से लिंक नहीं करवाते हैं, तो आप तत्काल ट्रेन टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। यह नियम तत्काल टिकट बुकिंग को और अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए लाया गया है। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…