Pushpa 2 Teaser Update : अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म का टीजर अगले हफ्ते रिलीज किया जाएगा। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म की लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का फास्ट लुक जारी किया है। रश्मिका बिल्कुल अलग ही अवतार में नजर आ रही हैं। पोस्टर फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस के बीच ‘पुष्पा 2’ को लेकर उत्साह साफ देखा जा सकता है और यही वजह है कि सोशल मीडिया पर #Pushpa2 ट्रेंड कर रहा है।
फैंस की ही तरफ मेकर्स भी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं, ऐसे में इस फिल्म को लेकर इंट्रेस्ट लेवल बढ़ाने के लिए मेकर्स ने टीजर के रिलीज के लिए काफी खास दिन चुना है। फिल्म का टीजर अल्लू अर्जुन के जन्मदिन यानी 8 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। अल्लू अर्जुन 8 अप्रैल को अपना 42वां जन्मदिन मनाएंगे। उनके जन्मदिन को भी खास बनाने के लिए मेकर्स ने इस दिन को चुना है। इससे पहले 5 अप्रैल को रश्मिका मंदाना के जन्मदिन पर मेकर्स ने उनका लुक भी रिवील किया था।
इससे पहले फिल्म एक पोस्टर में अल्लू अर्जुन का किरदार रिवील किया गया था। जिसमें वह लाल और नीले रंग में रंगे नजर आ रहे हैं और गले में नींबू की माला पहली हुई है। इसके बाद फिल्म के पोस्टर में घुंघरू बंधे हुए पैर की तस्वीर जारी गई थी। जबकि तीसरे पोस्टर में अंगूठियां पहने हुए हाथ की और अब जो तस्वीर सामने आई है उसमें अल्लू अर्जुन हाथ में त्रिशूल पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन सभी पोस्टर को काफी पसंद किया गया है। आपको बता दें कि ‘पुष्पा 2’ सुकुमार द्वारा निर्देशित हैं। अल्लू अर्जुन के अलावा फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहद फासिल अहम भूमिका में हैं। ‘पुष्पा 2’ फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' भी रिलीज की जाएगी। ऐस में दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है।
Allu Arjun Birthday : 'पुष्पा 3' के अलावा इन फिल्मों में नजर आएंगे ...
Vidaamuyarchi Collection Report Day 2 : विदामुयार्ची का देशभर में जलवा, Ajith ...
South Cinema : बॉक्स ऑफिस के बाद ओटीटी पर Pushpa 2 का जलवा, ...
Pushpa 2 OTT Release: Date, Streaming Platform, Cast, Plot, and More of Allu Arjun’s Hit ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत