Publish Date: 16 Jun, 2021
Author: Hema Shami
Tech tips and tricks: कई लोगों का फेवरेट फोटो शेयरिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram है। यूजर्स के एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए Instagram पर कई तरह के फीचर्स दिए जाते हैं। Instagram DM में कस्टम चैट कलर, वैनिश मोड, कस्टम इमोजी रिएक्शन जैसे कई फीचर्स ऐड किए गए हैं। आपने इन फीचर्स को अगर ट्राई नहीं किया है तो आपको बता रहे हैं इन फीचर्स को किस तरह ट्राई कर सकते हैं। आप स्पेशल इफेक्ट्स Instagram DM में ऐड कर सकते हैं। इससे आप किसी को रिप्लाई करते हैं या किसी को मैसेज सेंड करते हैं तो आप एक नए और मजेदार अंदाज में बात कर सकेंगे। आपको बता दें आपके पास Instagram का लेटेस्ट वर्जन होना चाहिए। इसे आप प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से अपडेट कर सकते हैं।
स्पेशल इफेक्ट्स ऐड करें
1. Instagram को ओपन कीजिये। और कोई मैसेज टाइप कीजिये।
2. इसके बाद लेफ्ट में मौजूद टेक्सट एंट्री फील्ड के side में magnifier पर क्लिक कीजिये।
3. क्लिक करते ही आपको चार नए इफेक्ट्स दिख जाएंगे।
4. आप किसी भी एक इफेक्ट को सेलेक्ट कर सकते हैं।
5. इसके अलावा मैसेज को क्विक रिप्लाई के तौर पर भी सेव करके रख सकते हैं।
6. सेंट मैसेज को सेव करके रखने के लिए आप इस पर लंबे टाइम तक प्रेस करके सेव पर टैप कीजिये।
7. इसको एक शॉर्टकट की दें, इस सेलेक्ट करके सेव कर लें।
8. रिसीव मैसेज को सेव करने के लिए आपको इस पर लंबे टाइम तक प्रेस करना है।
9. इसके बाद मोर ऑप्शन पर टैप कीजिये। फिर इसे सेव कर लें। इसको एक शॉर्टकट की देकर सेव कर लें।
10 अब आप जब भी किसी को मैसेज करें तो पूरा sentence लिखने की जगह उस शॉर्टकट की पर क्लिक कर सकते हैं।