Publish Date: 22 Jun, 2021
Author: Hema Shami
Tech tips and tricks: Twitter पर भेज सकते हैं Voice Message, जाने पूरा प्रॉसेस
ज़्यादातर लोग Twitter का इस्तेमाल करते हैं। अब Twitter और मजेदार हो गया है। आप अब वॉयस मैसेज भी भेज सकते हैं। इस फीचर से यूजर्स डायरेक्ट मैसेज के तौर पर Voice Message भेज सकते हैं। वॉयस ट्वीट की तरह ही वॉयस मैसेज भी 140 सेकेंड का होगा। इसके लिए सबसेपहले आपको एप को अपडेट करना हैं। इसके बाद डायरेक्ट मैसेजिंग वाले बॉक्स में जाएं और वॉयस रिकॉर्डिंग (voice recording) वाले बटन पर क्लिक कीजिये। आप चाहें तो Voice Message भेजने से उसे सुन भी सकते हैं। इस वॉयस मैसेज को मोबाइल एप और डेस्कटॉप दोनों पर सुना जा सकता है।
Voice Message भेजने का पूरा प्रॉसेस
1. सबसे पहले आपको डायरेक्ट मैसेज ( DMs) में जाना होगा।
2. यहा आपको अपनी आवाज रिकॉर्ड करने के लिए न्यू वॉयस रिकॉर्डिंग आइकॉन को टैप कीजिये।
3. इसके आवाज की रिकॉर्डिंग शुरू हो जाएगी।
4. अपनी बात पूरी हो जाने पर स्टॉप मैसेज को टैप कीजिये।
5. वहां पर आपको एक और ऑप्शन मिलेगा। आप अपनी रिकॉर्ड की गई आवाज को किसी को भेजने से पहले सुन भी सकते हैं।
6. फिर आप इसे Send या फिर Delete कर सकते हैं।
7. इसी तरह आप iOS पर वॉयस रिकॉर्डिंग को होल्ड डाउन कर मैसेज भेज सकते हैं।
8. यहां पर voice recording icon को होल्ड अप कर आपनी बातचीत को भेज सकते हैं।